Chandauli News: कोहरे से 15 घंटे तक लेट चलीं ट्रेनें, यात्री दिखे परेशान
चंदौली, नवम्बर 22 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर, संवाददाता। पीडीडीयू जंक्शन से गुजरने वाली ट्रेनों की लेटलतीफी का सिलसिला जारी है। छठ पूजा खत्म होने के बाद भी स्पेशल ट्रेनों का संचालन पटरी पर नहीं लौटा है। इस क्रम में रविवार को जंक्शन से गुजरने वाली ट्रेनें चार घंटे से लेकर 15 घंटे तक की देरी से चलीं। इससे प्लेटफार्मों पर यात्रियों की भारी भीड़ लगी रही और उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ा। दिल्ली की ओर जाने वाली कई स्पेशल ट्रेनें रात के समय की जगह सुबह और दोपहर में पहुंचीं। वहीं पटना, दानापुर, हावड़ा और गोड्डा की ओर जाने वाली ट्रेनें भी अपने निर्धारित समय से कई घंटे पीछे चलीं। सबसे ज्यादा देरी हरिद्वार जाने वाली पूजा स्पेशल में दर्ज की गई, जो करीब साढ़े 15 घंटे लेट रही। इसके अलावा मुंबई से दानापुर जाने वाली स्पेशल भी करीब 12 घंटे की देरी से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.