Chandauli News: कोहरा शुरू होने से वाहनों की रफ्तार हुई धीमी
चंदौली, अक्टूबर 28 -- Chandauli News: सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद जिले में बारिश जाने के बाद अब ठंड की दस्तक शुरू होने लगी है। मंगलवार की सुबह 6 बजे से आठ बजे तक अचानक घना कोहरा होने के कारण सकलडीहा चहनिया हाइवे मार्ग सहित ग्रामीण क्षेत्र में वाहनो की रफ्तार धीमी हो गई। कोहरा के कारण स्कूली बसों में जाने वाले बच्चों को काफी परेशानी हुई। वही अचानक कोहरा होने से सुबह आने जाने वाले ग्रामीणों और वॉकिंग करने वालों के सामने दुर्घटना को लेकर डर सताने लगा था। ग्रामीणों ने हाइवे के डिवाडर पर लगी स्ट्रीट लाइट और बंद पड़ी हाईमास्ट को शुरू कराये जाने की मांग किया।चंदौली से सैदपुर तक हाइवे मार्ग से लेकर सकलडीहा अलीनगर और सकलडीहा कमलापुर धानापुर मार्ग पर सुबह 6 बजे अचानक कोहरा होने से छोटी बड़ी वाहनों के साथ स्कूली वाहन से लेकर प्राइवेट वाहनों की रफ्तार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.