चंदौली, सितम्बर 30 -- Chandauli News: नियामताबाद, हिन्दुस्तान संवाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के रेमा स्थित गुल्ली पांडेय पोखरा के पास तीन माह पूर्व हाईवे किनारे खड़ा ट्रक गायब होने के मामले में न्यायालय के आदेश पर अलीनगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। ट्रक मालिक ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर ट्रक बरामद कराने और मामले में उचित कार्रवाई करने की मांग की है। आरोप है कि थाने से लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय तक शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। धीना थाना क्षेत्र के बयानपुर गांव निवासी अखिलेश सिंह का ट्रक चालक मिर्जापुर जिले के अदलहाट थाना क्षेत्र के सुरहा निवासी जितेंद्र कुमार बीते तीन जुलाई को सुबह करीब तीन बजे अलीनगर थाना क्षेत्र के रेमा स्थित गुल्ली पांडेय के पोखरे के पास ट्रक खड़ा कर शौच के लिए चला गया था। वापस लौटने पर ...