चंदौली, जुलाई 30 -- Chandauli News: नियामताबाद। हिन्दुस्तान संवाद अलीनगर थाने की पुलिस टीम ने मादक पदार्थ एवं नशीली दवाओं की तस्करी के मुकदमे में वांछित 25 हजार के इनामिया अभियुक्त को बीते मंगलवार की देर रात महादेवपुर रेलवे लाइन अंडर पास के समीप गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से चार बोरियों में रखे गए 80 लीटर कोडीन कफ सिरप भी बरामद किया। इसके आधार पर उसके विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया।प्रभारी निरीक्षक गगन राज सिंह ने बताया कि बीते 22 जुलाई को रिंग रोड स्थित कोरी अंडर पास के समीप संदिग्ध लावारिस ट्रक को कब्जे में लेकर तलाशी ली गई थी। इस दौरान ट्रक में मुर्गी के दाने के नीचे छिपाकर रखी गई 72 पेटियों में 720 लीटर कोडीन कफ सिरप एवं एस्कफ सिरप मिला था। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: सहरसा: गिरफ्तार शराब कारोबारियों को भेजा जेल इसके आधार पर अ...