Chandauli News: कोईलरवा हनुमान मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
चंदौली, नवम्बर 8 -- Chandauli News: नौगढ़। दीवाली पर क्षेत्र के आमचुआं जंगल स्थित दक्षिणमुखी कोईलरवा हनुमान जी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही क्षेत्रीय व दूर-दराज के गांवों बाजारों से महिला पुरुष और बच्चों की आवाजाही जारी रही। श्रद्धालुओं ने बजरंगबली का दर्शन-पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। घने जंगल के बीच स्थित प्राचीन एवं आस्था का प्रमुख केंद्र मंदिर परिसर में पूरे दिन भक्तिमय माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने हनुमान जी को प्रसाद, फूल-माला और सिंदूर अर्पित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयकारों से गूंजता रहा। मंदिर के महंत श्री रामदास त्यागी ने श्रद्धालुओं को धार्मिक आस्था, सेवा, सद्भाव और मानव कल्याण का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: बभना हनुमत ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.