Chandauli News: केवट की भक्ति ने मोहा मर्यादा पुरुषोत्तम का मन
चंदौली, अक्टूबर 17 -- Chandauli News: चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। रामलीला समिति रामगढ़ की ओर से बीते गुरुवार की रात रामलीला मंच पर राम-केवट संवाद की लीला का भावपूर्ण मंचन किया गया। प्रभु श्रीराम के वनवास प्रसंग, सुमंत और अयोध्यावासियों की अनुनय-विनय तथा केवट के अनन्य प्रेम और भक्ति के प्रसंगों का सजीव चित्रण देख दर्शक भावविभोर हो गए। देर रात तक चले मंचन में भक्ति और मर्यादा के भावों ने पूरे माहौल को राममय बना दिया। रामलीला की शुरुआत वनवास प्रसंग से हुई। अयोध्यावासी सुमंत के नेतृत्व में प्रभु श्रीराम के पास पहुंचते हैं और उनसे अयोध्या लौट चलने की विनती करते हैं। वे माता सीता सहित प्रभु श्रीराम को राजमहल वापस ले जाने का आग्रह करते हैं। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: केवट संवाद, श्रवण प्रसंग और दशरथ मोक्ष ने किया भावुक अयोध्यावासियों के प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.