चंदौली, नवम्बर 5 -- Chandauli News: शहाबगंज,हिन्दुस्तान संवाद। केराडीह माइनर की पक्की लाइनिंग कराने की मांग को लेकर किसान विकास मंच के कार्यकर्ताओं एवं किसानों ने प्रदर्शन कर समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। किसानों ने सिंचाई विभाग से माइनर की दक्षिणी पटरी पर करीब सौ मीटर तक पक्की लाइनिंग कराने की मांग की। किसानों ने बताया कि लेफ्ट कर्मनाशा नहर का पानी पहले जमानियां तक जाता था। इसी नहर के पचवनियां हेड से निकली केराडीह माइनर के हेड से करीब चार-पांच सौ मीटर पूरब स्थित पटरी धान और गेहूं की सिंचाई के सीजन में बार-बार टूट जाती है। इससे सिंचाई व्यवस्था प्रभावित होती है और किसानों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। किसान विकास मंच के कार्यकर्ता महबूब आलम और मान सिंह ने बताया कि सिंचाई विभाग द्वारा माइनर की मिट्टी से मरम्मत कराई जाती है। लेकिन पानी क...