Chandauli News: केबल जलने से नगर में 17 घंटे बिजली रही गुल
चंदौली, सितम्बर 1 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर, हिन्दुस्तान संवाद। चंधासी विद्युत उपकेंद्र से रविनगर की फीडर नंबर दो से होने वाली सप्लाई बीते रविवार की रात दो बजे गुल हो गई। रात में जहां उमस से लोग परेशान रहे, वहीं सोमवार की सुबह लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। पानी नहीं आने से लोगों को इधर उधर भटकना पड़ा।बिजली न होने से लोगों के घरों का इनवर्टर जवाब दे गया। मोबाइल भी रिचार्ज करने के लिए दिनभर बिजली के लिए तरसना पड़ा। रवि नगर काली मंदिर रोड के लगभग दो दर्जन से ज्यादा घरों के परिवार बिजली के बगैर दिन भर हलकान रहे। इस दौरान गणेश चतुर्थी का पर्व होने के कारण विशेष कर महिलाएं परेशान रहीं। क्षेत्र की शीला गुप्ता, सुषमा तिवारी, शर्मिला मौर्य, माधुरी यादव, विमला सहित दर्जनों महिलाओं ने गणेश चतुर्थी का व्रत रखा। किसी तरह महिलाओं ने शाम को गण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.