Chandauli News: केक की दुकान में लगी आग से मची अफरा तफरी
चंदौली, अगस्त 3 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के गल्ला मंडी स्थित एक केक की दुकान में बीते शनिवार देर रात करीब 2 बजे भीषण आग लग गई। आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी बताई जा रही है। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते दुकान के ऊपर बने दूसरे तल्ले में रखा बेकरी और केक बनाने का पूरा सामान उसकी चपेट में आ गया। घटना से आसपास के दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पहले दुकान के ऊपर से धुआं निकलता दिखाई दिया। कुछ ही देर में लपटें उठने लगीं। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। यह भी पढ़ें- Chandauli News: गल्ला मंडी में केक की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख लोगों ने तत्काल इसकी सूचना कूड़ा बाजार चौकी पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.