Chandauli News: कृत्रिम बुद्धिमत्ता ज्ञान-सृजन को नई दिशा देने में सहायक
चंदौली, नवम्बर 13 -- Chandauli News: चहनियां। जिले के चहनियां ब्लाक के सढ़ान गांव निवासी प्रो रणधीर सिंह की पुस्तक 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता : अंतर्दृष्टि, एकीकरण एवं नवाचार' का विमोचन महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी के कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी ने किया। इस अवसर पर कुलपति प्रो. त्यागी ने कहा कि पुस्तकें ज्ञान का संकलन केंद्र होने के साथ ही तथ्यों का संग्रहालय भी होती हैं। वर्तमान समय में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) की आवश्यकता प्रत्येक क्षेत्र में गुणात्मक विकास एवं सुधार के लिए महत्वपूर्ण हो गई है। यह तकनीक ज्ञान-सृजन एवं नवाचार को नई दिशा देने में सहायक सिद्ध हो रही है। पुस्तक के संपादक प्रो. रणधीर सिंह ने बताया कि यह पुस्तक उनके 20 वर्षों के शैक्षणिक एवं अध्यापन अनुभवों का परिणाम है। बहुविषयक दृष्टिकोण पर आधारित इस पुस्तक में कला, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.