चंदौली, अक्टूबर 28 -- Chandauli News: नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। खेल विभाग उत्तर प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ की ओर से बालिका सब जूनियर मंडलीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन 2 से 4 नवंबर तक सुल्तानपुर जिले में किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में वाराणसी मंडल की टीम प्रतिभाग करेगी। इसमें चंदौली जिले के 10 बालिका कुश्ती खिलाड़ियों का चयन किया गया है। मंगलवार को पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज, नौगढ़ में जनपद स्तरीय चयन ट्रायल आयोजित किया गया। चयन ट्रायल में विभिन्न भार वर्गों में खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें कुल 10 बालिका पहलवानों का चयन मंडल स्तर पर प्रतिभाग करने के लिए किया गया। चयनित खिलाड़ियों में अचला कुमारी, सुखमनी, रोशनी यादव, संगीता, संध्या, पिंकला, रागनी, किरन, अंतिमा, शिवानी कुमारी को चयनित किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...