Chandauli News: कुलावा से खेतों तक नहीं पहुंच रहा पानी, किसान परेशान
चंदौली, अक्टूबर 20 -- Chandauli News: इलिया, हिन्दुस्तान संवाद। धान की फसल इस समय रेणा पर है और फसल की अच्छी वृद्धि के लिए पर्याप्त पानी की आवश्यकता है। ऐसे समय में बेन-धरौली नहर के बटौवा फाल के नीचे कुलावा में पानी नहीं पकड़ने से खेतों तक सिंचाई का पानी नहीं पहुंच पा रहा है। इससे हजारों बीघा धान की फसल सूखने की कगार पर पहुंचने की आशंका है। फसल को लेकर किसानों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। इससे नाराज किसानों ने सोमवार को खिलची गांव में प्रदर्शन किया। किसानों का कहना है कि एक ओर बारिश से फसल को नुकसान का डर बना रहा, वहीं दूसरी ओर अब सिंचाई के लिए पानी नहीं मिलने से उन्हें दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। इसी समस्या को लेकर किसान विकास मंच के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को खिलची रजडीहा गांव के समीप बेन-धरौली मार्ग पर प्रदर्शन कर आपात बैठक की। मंच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.