Chandauli News: कुलावा पर रेगुलेटर नहीं होने से दो सौ बीघा धान जलमग्न
चंदौली, अक्टूबर 27 -- Chandauli News: धानापुर,हिन्दुस्तान संवाद। मूसाखाड़ नहर प्रखंड के धरांव-खरखोली के पास कुलावा पर रेगुलेटर न होने से किसानों की करीब 200 बीघा धान की फसल बर्बाद हो गई है। नहर का अनियंत्रित पानी खेतों में घुसने से प्रसादपुर, फूलपुर, खरखोली और धराँव गांवों में फसल जलमग्न हो गई और धान सड़ने लगा है, जिससे किसानों को भारी नुकसान की आशंका है।नहर के पानी का असर खेतों तक ही सीमित नहीं है। बैराठ-प्रसादपुर से बाबा कीनाराम मठ को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग करीब दो फीट पानी में डूब गया है। सड़क पर पानी बहने से आवागमन पूरी तरह ठप है। स्कूली बच्चों, राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और कई जगह लोग जान जोखिम में डालकर गुजरने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यह समस्या नई नहीं है। हर साल बरसात में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.