चंदौली, सितम्बर 7 -- Chandauli News: धानापुर। विकास खंड के पूराचेता दूबे गांव में रविवार को सेना के जवान रहे स्व. कुलदीप मौर्य की पुण्यतिथि मनाई गई। क्षेत्रीय विधायक सुशील सिंह ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी और व्यक्तित्व-कृतित्व पर प्रकाश डाला। स्व. कुलदीप मौर्य के निधन के बाद विधायक ने पैतृक गांव में भव्य द्वार व मूर्ति की स्थापना कराई थी। विधायक ने कहा कि कुलदीप मौर्य सामान्य परिवार से थे, लेकिन सेवा काल में ऐसे कार्य किए जिन पर देश को गर्व है। देश का सैनिक होना ही सम्मान की बात है। मौके पर आनंद सिंह, सत्यवान मौर्य, रमेश द्विवेदी, राणा प्रताप सिंह, दिलीप मौर्य, प्रेमनाथ दूबे, नंदन दूबे, राधेश्याम मिश्रा आदि मौजूद रहे। संचालन मुकेश कुमार मौर्य ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...