Chandauli News: कुत्तो की खौफ से डंडा लेकर चल रहे कमालपुर के लोग
चंदौली, सितम्बर 29 -- Chandauli News: कमालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बा में आवारा कुत्तों के आतंक से लोगों का सड़कों, गलियों और सार्वजनिक स्थलों पर घूमना-फिरना जोखिम भरा हो गया है। कुत्ते अकेले-नहीं, बल्कि झुंड में घूम रहे हैं। राह चलते किसी भी व्यक्ति पर कब हमला कर दें, कोई नहीं जानता।ग्रामीणों के अनुसार कुत्ते छेड़छाड़ करने पर हमला कर देते है। कई बार निहत्थे लोगों व छोटे बच्चों को अपना शिकार बना दे रहे है। कस्बा स्थित राम-जानकी मंदिर से दर्शन कर निकल रहे 10 साल के एक बालक को कुत्तों ने दौड़ा लिया। वहीं गांव के कुमार राम को सुबह टहलते समय कुत्ते ने काट लिया, जिसके बाद अब वह हाथ में डंडा लेकर ही घर से निकलते हैं। ढोढियां गांव में स्थिति और भी भयावह है। वहां निवासी भगवान दास, प्रमोद राम, अंशु, बड़कू, छोटक, टिंकू, गीता देवी समेत करीब आठ लोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.