चंदौली, जुलाई 30 -- Chandauli News: नियामताबाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के बरहुली स्थित अहीरा बाबा मंदिर के पास मंगलवार की देर रात एक युवक ने शराब के नशे में कुएं में छलांग लगा दी। सूचना मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे सुरक्षित बाहर निकाला। युवक के कुएं में कूदने के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उसे बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन नशे की हालत में युवक बाहर आने को तैयार नहीं हुआ। सूचना पर अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक गगन राज सिंह के निर्देश पर पहुंचे लौंदा चौकी प्रभारी आशुतोष गुप्ता और फायर ब्रिगेड टीम ने संयुक्त रूप से कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने युवक को सुरक्षित कुएं से बाहर निकाल लिया। यह भी पढ़ें- Chandauli News: कुएं में गिरे युवक को सुरक्षित बाहर निकाला इसके बाद पुलिस युवक को थाने ले गई, जहां उससे प...