चंदौली, अक्टूबर 26 -- Chandauli News: दुलहीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। कुंडा खुर्द गांव के समीप गंगा का कटान लगातार तेज होता जा रहा है। गंगा की लहरें किसानों की उपजाऊ जमीन को निगल रही हैं। करीब दो वर्ष पहले कटान रोकने के उद्देश्य से बनाया गया आरसीसी सेंटर भी धराशायी हो गया है। अब गांव के आस्था स्थल डीह बाबा पर कटान का खतरा मंडराने लगा है। इससे ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल प्रभावी कटानरोधी कार्य कराने की मांग की है। कुंडा खुर्द और कुंडा कला गांव के सामने गंगा की धारा तेजी से खेती की जमीन काट रही है। ग्रामीणों के मुताबिक, आसपास के तटवर्ती इलाकों में किसानों की सैकड़ों बीघे उपजाऊ जमीन पहले ही गंगा में समा चुकी है। यह भी पढ़ें- Chandauli News: गंगा का जलस्तर घटा, पर नहीं थमा कटान का कहर उनका दावा है कि कटान के कारण...