Chandauli News: किसानों में वितरित किए चना, सरसों और मटर के मिनी किट
चंदौली, अक्टूबर 1 -- Chandauli News: धानापुर, हिन्दुस्तान संवाद। ब्लॉक परिसर में गुरुवार को कृषि विभाग की ओर से किसानों को दलहन-तिलहन फसलों के मिनी किट वितरित किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने 73 लाभार्थी किसानों को चना, सरसों और मटर के उन्नत बीजों के किट प्रदान किए। विधायक सुशील सिंह ने कहा कि सरकार किसानों को उन्नत किस्म के बीज उपलब्ध कराकर पैदावार और गुणवत्ता दोनों बढ़ाने पर जोर दे रही है। उन्नत बीजों के प्रयोग से फसल उत्पादन में बढ़ोतरी होगी और किसानों की आय में भी सुधार होगा। उन्होंने किसानों से कृषि विभाग की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने और वैज्ञानिक पद्धति से खेती करने की अपील की। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह, कमलाकांत मिश्र, रमेश द्विवेदी और गोपाल बिंद मौजूद रहे। कृषि विभाग की ओर से जिला कृषि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.