Chandauli News: किसानों को निर्धारित दर पर उपलब्ध कराएं उर्वरक
चंदौली, जुलाई 22 -- Chandauli News: चंदौली, संवाददाता । किसानों को उर्वरक की निर्बाध आपूर्ति और सुचारू वितरण किए जाने के उद्देश्य से डीएम चंद्र मोहन गर्ग ने मंगलवार को नवीन मंडी परिसर में स्थित बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति एवं किसान सेवा केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यूरिया और डीएपी खाद की उपलब्धता, स्टॉक पंजिकाओं एवं वितरण व्यवस्था का सत्यापन किया। वहीं मौजूद किसानों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त किया। इस दौरान डीएम ने भौतिक स्टॉक का समिति के अभिलेखों एवं पीओएस मशीन में दर्ज आंकड़ों से मिलान कराया। साथ ही अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि जिले में उर्वरक की कोई कमी नहीं होने पाए। यह भी पढ़ें- Barabanki News: कई समितियों पर लटकते रहे ताले, निराश होकर लौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.