Chandauli News: किसानों के आंदोलन को दमन से किया जा रहा खत्म
चंदौली, नवम्बर 3 -- Chandauli News: चंदौली। विंध्य एक्सप्रेस वे परियोजना के नाम पर जबरिया जमीन अधिग्रहित किए जाने को लेकर सदर तहसील के फत्तेपुर कलां गांव में अखिल भारतीय किसान महासभा और संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में चल रहा किसानों का अनिश्चितकालीन धरना पांचवें दिन भी जारी रहा। इस दौरान किसानों ने आरोप लगाया कि रविवार की रात किसान आंदोलन स्थल से घर भोजन करने गए। तभी पुलिस वहां पहुंचकर बिना कुछ बताए धरना स्थल से टेंट, दरी, बैनर, झंडा उठा कर अपने साथ ले गई। किसानों ने कहा कि शासन प्रशासन आंदोलन को दमन से खत्म करने का रास्ता अपना रही है। यह बेहद ही गैर जिम्मेदाराना और निंदनीय है। जबकि उपजिलाधिकारी सदर को इस बारे में सूचना दी गई थी। कहा कि आने वाले समय में किसानों की जमीन की लूट के खिलाफ आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.