चंदौली, जुलाई 15 -- Chandauli News: चकिया हिंदुस्तान संवाद। चकिया क्षेत्र के पचवनिया पुल के पास मंगलवार को पचवनिया, केराडीह, मौजपुर, वीरपुर, मनसापुर व ठेकहा गांव के किसानों ने सिंचाई व्यवस्था ठप होने के विरोध में लगातार तीसरे दिन भी धरना दिया। धरना स्थल पर पहुंचे सीडीओ आर जगत साईं ने किसानों की समस्याओं को सुनकर उसका जल्द निदान कराने का आश्वासन दिया। किसानों का आरोप है कि कुछ माह पूर्व क्षतिग्रस्त हुए पुल के पुनर्निर्माण के दौरान बनाया गया नया छलका मानक से काफी नीचे बना दिया गया है, जिससे नहर का पानी खेतों तक नहीं पहुंच रहा है। धान की रोपाई प्रभावित हो रही है और तैयार नर्सरी सूखने लगी है। यह भी पढ़ें- Chapra News: दीघा पोखरा में जलजमाव का अधिकारियों ने लिया जायजा, तत्काल राहत के दिए निर्देश धरने का नेतृत्व कर रहे उत्तर प्रदेश किसान सभा के...