Chandauli News: किशोर बंदियों से समस्याओं की ली जानकारी
चंदौली, अगस्त 27 -- Chandauli News: चंदौली।प्रभारी जनपद न्यायाधीश अशोक कुमार के निर्देशानुसार गुरुवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पूर्णकालिक सचिव निकिता गौड ने जिला कारागार वाराणसी एवं राजकीय संप्रेक्षण गृह रामनगर का निरीक्षण किया। इस दौरान किशोर बंदियों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त किया। उन्होंने राजकीय संप्रेक्षण गृह में पाकशाला का जायजा लिया। वहीं सरकार की ओर से चलाये जा रहे कौशल विकास योजना का अवलोकन किया। उन्होंने किशोर बंदियों से मिले पाकशाला में भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता का ध्यान देने का निर्देश दिया। वहीं किशोरों को पढ़ने के लिए जागरूक भी किया। उन्होंने प्रभारी अधीक्षक को निर्देश दिया कि कानूनी सहायता लेने के इच्छुक किशोर बंदी के अभिभावक की तरफ से नि:शुल्क अधिवक्ता की मांग जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.