Chandauli News: काली मंदिर से चांदी का मुकुट और घंटे चोरी
चंदौली, जुलाई 15 -- Chandauli News: टांडाकला, हिन्दुस्तान संवाद। बलुआ थाना क्षेत्र के टांडाकला ग्रामसभा स्थित प्राचीन मां काली मंदिर से बीते सोमवार की रात चोरों ने हजारों रुपये के जेवरात और दर्जनों की संख्या में घंटा चुरा लिया। इसकी जानकारी सुबह होने पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन करने में जुटी है। वही चोरी की घटना के बाद ग्रामीणों में रोष दिख रहा है। चोरों ने मंदिर के मुख्य शटर में लगे ताले को काटकर मंदिर के गर्भगृह में मां काली की मूर्ति पर चांदी का मुकुट, बगल में विराजमान माता का छोटा मुकुट, मांगटीका,नथिया और मंदिर से 12 बड़े पीतल के घंटे (जिनका कुल वजन लगभग 105 किलोग्राम ) चोरी कर लिया। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: चामुंडा मंदिर को चोरों ने बनाया निशाना, पीतल के दो शेर और घंटा चोरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.