Chandauli News: कार से प्रतिबंधित मांस बरामद, आरोपी गिरफ्तार
चंदौली, अक्टूबर 19 -- Chandauli News: नियामताबाद,हिन्दुस्तान संवाद। अलीनगर पुलिस ने चेकिंग के दौरान सिंघीताली पुल के पास एक इनोवा वाहन से साढ़े छह कुंतल प्रतिबंधित मांस और दो चापड़ बरामद किया। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जबकि दो अन्य फरार हो गए। बरामद मांस का नमूना जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक गगनराज सिंह टीम के सिंघीताली पुल के पास चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने एक इनोवा वाहन को रोकने का प्रयास किया। आरोप है कि चालक ने पुलिसकर्मियों पर वाहन चढ़ाने की कोशिश की, लेकिन वाहन डिवाइडर से टकराकर रुक गया। इसके बाद चालक और पीछे बैठा एक व्यक्ति मौके से भाग निकले। जबकि चालक के बगल में बैठे व्यक्ति को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बिहार क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.