चंदौली, अगस्त 12 -- Chandauli News: धीना, हिन्दुस्तान संवाद। धीना थाना क्षेत्र के रैथा गांव के सामने कमालपुर-धीना रोड पर मंगलवार की दोपहर तेज रफ्तार कार की टक्कर से साइकिल सवार 65 वर्षीय किसान बेचन यादव की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर आसपास के ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने चालक सहित कार को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कार सवार के खिलाफ कार्रवाई करने में जुटी है। वही घटना की जानकारी होने पर परिजन रोते बिलखते पहुंच गए। धीना थाना क्षेत्र के सितलपुरा (महदेवां) गांव निवासी बेचन यादव के तीन पुत्र तहसीलदार, जिलेदार और जितेंद्र यादव हैं। तीनों बाहर प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। बेचन यादव घर पर पत्नी राधिका और बहुओं के साथ रहते थे। मंगलवार की दोपहर वह साइकिल से जन...