चंदौली, अगस्त 8 -- Chandauli News: सैयदराजा,हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के सवैंया गांव के पास नेशनल हाईवे स्थित एक रेस्टोरेंट के बाहर बीते गुरुवार दोपहर दिनदहाड़े चोरी की वारदात सामने आई। चोरों ने कार का शीशा तोड़कर 20 हजार नगद एवं मोबाइल और दो बैग उड़ा दिया। बिहार गया के शास्त्री नगर निवासी ललन सिंह परिवार के साथ विन्ध्याचल दर्शन के लिए जा रहे थे। इस दौरान वह सवैंया स्थित नेशनल हाईवे किनारे एक रेस्टोरेंट के बाहर उन्होंने अपनी कार खड़ी परिवार सहित अल्पाहार लेने अंदर चले गए। इसी दौरान दो की संख्या में पहुंचे चोरों ने कार का शीशा तोड़ दिया और अंदर रखा मोबाइल, 20 हजार रुपये नगद और दो बैग लेकर फरार हो गए। जब परिवार वापस बाहर आया तो कार का शीशा टूटा और सामान गायब मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। सीटीवी फुटेज के ...