चंदौली, अक्टूबर 27 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर। इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स (आईएपी) की केंद्रीय कार्यकारिणी के चुनाव में मुगलसराय के वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेंद्र कुमार श्रीवास्तव लगातार दूसरी बार निर्वाचित हुए हैं। निर्वाचित होने पर डॉ. श्रीवास्तव ने देशभर के बाल रोग विशेषज्ञों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह केवल व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि बाल स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की बड़ी जिम्मेदारी है। आगामी कार्यकाल में बाल स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधार, टीकाकरण को बढ़ावा, कुपोषण रोकथाम, नवजात एवं किशोर स्वास्थ्य और युवा चिकित्सकों के प्रशिक्षण को प्राथमिकता देंगे। उनके निर्वाचन पर आईएपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. नीलम मोहन, डॉ. विनीत सक्सेना, डॉ. अशोक राय, डॉ. डीएम गुप्ता सहित वाराणसी शाखा के कई वरिष्ठ चिकित्सकों ने...