Chandauli News: कांवर यात्रा के मद्देनजर मिलावटखोरी और ओवररेटिंग पर प्रशासन सख्त
चंदौली, जुलाई 23 -- Chandauli News: चंदौली। आगामी कांवर यात्रा को सुरक्षित एवं सुगम बनाने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की पैनी नजर है। श्रद्धालुओं को गुणवत्ता पूर्ण एवं स्वच्छ खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभाग की ओर से व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान कांवड़ यात्रा मार्ग पर स्थित सभी खाद्य सामग्री की दुकानों पर 'फूड सेफ्टी कनेक्ट' साइनेज चस्पा कराए जा रहे हैं। इन पर प्रदर्शित क्यूआर कोड एवं 'फूड सेफ्टी कनेक्ट ऐप' के माध्यम से श्रद्धालु या आम ग्राहक सामग्री की गुणवत्ता को लेकर अपनी शिकायत अथवा संतुष्टि का फीडबैक सीधे दर्ज करा सकेंगे। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय धीरेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में गुरुवार को अधिकारियों ने कांवड़ यात्रा मार्ग एवं धार्मिक स्थलों के पास स्थित होटल, ढाबों और दुकानों का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.