चंदौली, अक्टूबर 16 -- Chandauli News: शहाबगंज। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी, पद से हटाने और उनके निर्णयों की समीक्षा कराए जाने की मांग को लेकर गुरुवार को कांग्रेसजनों ने विरोध मार्च निकाला। ब्लाक अध्यक्ष नियाज अहमद के नेतृत्व में कांग्रेसी अंबेडकर प्रतिमा से मार्च निकालकर कस्बा भ्रमण करते हुए ब्लाक मुख्यालय पहुंचें। इस दौरान प्रदर्शन कर वोट बचाओ-देश बचाओ के नारे लगाए। वहीं राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन बीडीओ को सौंपा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अरूण द्विवेदी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के भीतर अभूतपूर्व दरार को उजागर करने वाला खुलासा सामने आने के बाद पूरा देश आंदोलित है। कहा कि पिछले 10 महीनों के दौरान दो निर्वाचन आयुक्तों सुखवीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के लिए गए एकतरफा निर्णयों पर 14 ...