चंदौली, अगस्त 23 -- Chandauli News: नियामताबाद। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग के निर्देशन एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार के नेतृत्व में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में बालिकाओं के लिए विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान मेडिकल टीम की ओर से सभी छात्राओं का हीमोग्लोबिन स्तर, बीएमआई, दृष्टि परीक्षण और सामान्य शारीरिक जांच की गई। इसके बाद जिन बालिकाओं में एनीमिया या अन्य मौसमी बीमारियों के लक्षण पाए गए। उन्हें आवश्यक दवाएं, आयरन-फॉलिक एसिड की गोलियां और मल्टीविटामिन सिरप नि:शुल्क उपलब्ध कराया गया। वहीं चिकित्सा अधिकारियों की ओर से बालिकाओं को व्यक्तिगत स्वच्छता, हैंडवॉश तकनीक और किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक परिवर्तनों के प्रति जागरूक किया गया। छात्राओं को संतुलित आहार, हरी सब्जियों के सेवन और पर्याप्त पानी प...