Chandauli News: कलियुग में कथा से होता है मानव जीवन का कल्याण
चंदौली, अक्टूबर 3 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर, संवाददाता। नगर के रस्तोगी गली स्थित एसएम कॉम्प्लेक्स में शुक्रवार से सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कथा वाचन रघुनाथ मंदिर चित्रकूट धाम वाले कथा वाचक पंडित अमर नाथ जी महाराज कर रहे हैं। पहले दिन कथा वाचक पंडित अमर नाथ ने मधुर वाणी में भक्तों को भागवत महात्म्य का रसास्वादन कराया। उन्होंने कहा कि यह कथा सबके लिए हितकारी है। जिसमें निराकार ब्रह्म के कार्यों की चर्चा हो, उसे कथा कहते हैं।भगवान की कथा सुनकर भगवान के चरणों में आस्था और प्रेम जागृत हो जाए, वही सच्ची कथा है। कहा कि जो भी जीव श्रद्धा भाव से भगवान को प्रणाम करता है, उसे कलियुग में कष्ट नहीं मिलता, बल्कि सुख-शांति की प्राप्ति होती है। भगवान सुखालय हैं, दुखालय नहीं। गीता में भगवान के अवतार के तीन कारण बताए गए हैं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.