Chandauli News: कला उत्सव में 33 मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित
चंदौली, सितम्बर 9 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर,संवाददाता। नगर पालिका इंटर कॉलेज में बीते सोमवार को राज्य परियोजना निदेशक और जिला विद्यालय निरीक्षक के आदेश पर जनपद स्तरीय कला उत्सव का आयोजन किया गया। इसमें जनपद के विभिन्न विद्यालयों से आए 126 छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग कर अपनी कला प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि कला बच्चों की रचनात्मकता, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास का सशक्त माध्यम है। ऐसे आयोजन बच्चों को अपनी प्रतिभा निखारने का मंच प्रदान करते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य राजीव कुमार सिंह ने की। नोडल अधिकारी मुहम्मद फिरोज खान के कुशल संचालन में आयोजित प्रतियोगिता में लोक संगीत, शास्त्रीय संगीत, ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.