चंदौली, अक्टूबर 11 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर, संवाददाता। शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन गुरुवार को पूरे जिले में भक्तिमय माहौल रहा। सुबह ब्रह्म मुहूर्त में ही श्रद्धालुओं ने अपने घरों और मंदिरों में कलश स्थापित कर विधि-विधान से मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की। नौ दिवसीय व्रत रखने वाले व्रतधारियों ने संकल्प लेकर कलश स्थापना की और नौ दिन तक उपवास रखने का प्रण लिया। शहर के गल्लामंडी नौ दुर्गा मंदिर, प्राचीन काली मंदिर, रविनगर काली मंदिर, बिछुआ मंदिर लोको कॉलोनी, घोंघारी मंदिर, डीजल कॉलोनी शिव मंदिर, मानस कॉलोनी शिव मंदिर सहित सभी देवी मंदिरों में सुबह से ही भीड़ उमड़ पड़ी। पुजारियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश स्थापना कराई, अखंड ज्योति प्रज्वलित की और दुर्गा सप्तशती का पाठ किया। मंदिर घंट-घड़ियाल और माता के जयकारों से गूंज उठे। कई घरो...