Chandauli News: कर्मनाशा में दिखा विशाल मगरमच्छ, तटवर्ती गांवों में दहशत
चंदौली, जुलाई 25 -- Chandauli News: धीना, हिन्दुस्तान संवाद। कर्मनाशा नदी में विशाल मगरमच्छ दिखाई देने से उत्तर प्रदेश और बिहार के तटवर्ती गांवों में शुक्रवार सुबह दहशत फैल गई। क्षेत्र के चारी गांव के पास कर्मनाशा नदी में मगरमच्छ देखे जाने के बाद ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग ने जल्द रेस्क्यू कर मगरमच्छ को सुरक्षित स्थान पर भेजने का आश्वासन दिया है। वही नदी किनारे रहने वाले ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना है। ग्रामीणों के अनुसार शुक्रवार सुबह चारी गांव के पास कर्मनाशा नदी में एक बड़ा मगरमच्छ देखा गया। इसके बाद यूपी के नौबतपुर, चारी, चिरईगांव और बिहार के कैमूर जिले के खजुरा, कर्मनाशा, लरमा, जमुर्नी समेत कई तटवर्ती गांवों में भय का माहौल दिखा। यह भी पढ़ें- Motihari News: बरकुरवा तालाब में दिखा मगरमच्छ, दहशत मगर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.