चंदौली, सितम्बर 2 -- Chandauli News: चंदौली। कर्मनाशा नदी में उफान के कारण सदर विकास खंड के सुदांव ग्राम सभा के गायघाट गांव में कटान की समस्या उत्पन्न हो गई है। मंगलवार की रात नदी में एकाएक पानी बढ़ने से कटान में धनेष निषाद की मड़ई एवं उसमें रखा खाद्यान्न नदी में समा गया। संयोग अच्छा रहा कि घटना के वक्त आसपास के लोग जगे थे। कटान को लेकर किसानों और ग्रामीण दहशत में हैं। जिला पंचायत सदस्य रमेश यादव बुधवार को ग्राम सभा सुदांव के गायघाट गांव का दौरा कर कर्मनाशा नदी में आए उफान के कारण हो रही कटान को देखा। उन्होंने गायघाट के ग्रामीणों ने कटान की समस्या पर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कटान से हुए नुकसान के मुआवजा एवं आवास की मांग की है। यह भी पढ़ें- Chandauli News: कर्मनाशा नदी उफान पर, पुराने पुल के ऊपर से बहा बाढ़ का पानी उन्होंने कहा कि म...