Chandauli News: कर्मनाशा के बाढ़ में डूबने से युवक की मौत
चंदौली, सितम्बर 4 -- Chandauli News: धीना, हिन्दुस्तान संवाद। कंदवा थाना क्षेत्र के दैथा गांव में गुरुवार की दोपहर में खेत देखने गए एक युवक कर्मनाशा नदीं में आई बाढ़ में डूब गया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे मे कर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल दिया है। कंदवा थाना क्षेत्र के दैथा गांव निवासी 21 वर्षीय सोनू उर्फ रामदेव पांडेय गुरुवार को नदी की तरफ खेत भ्रमण के लिए गया हुआ था तभी पैर फिसल जाने से कर्मनाशा के गहरे पानी मे समा गया। काफी देर तक घर वापस न आने पर परिजनों को चिंता सताने लगी। कर्मनाशा नदी की तरफ परिजन अन्य ग्रामीणों संग खोजबीन के लिए पहुंचे जहां काफी देर के खोजबीन के बाद नदी मे युवक का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.