चंदौली, अक्टूबर 29 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर, संवाददाता। लाल बहादुर शास्त्री पीजी कॉलेज में जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (जीआईएमएस), ग्रेटर नोएडा के तत्वावधान में वर्तमान में जॉब मार्केट: करियर प्रॉस्पेक्ट विषय पर विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता डॉ. प्रियंक कुलश्रेष्ठ ने विद्यार्थियों को वर्तमान रोजगार बाजार की आवश्यकताओं एवं रोजगार क्षेत्र में संभावित बदलावों की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को शैक्षणिक ज्ञान के साथ तकनीकी दक्षता, संचार कौशल एवं व्यावहारिक क्षमताओं के विकास के लिए प्रेरित किया। लगभग एक घंटे चले इस सत्र में बीएससी, बीकॉम एवं एमकॉम के करीब 120 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को भविष्य की रोजगार आवश्यकताओं के प्रति जागरूक करना तथा बेहतर करियर निर्मा...