चंदौली, अक्टूबर 29 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर, वरिष्ठ संवाददाता। करवाचौथ पर्व को लेकर जिले के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। पर्व की तैयारियों में जुटी महिलाओं ने बुधवार को पीडीडीयू नगर सहित जिले के अन्य बाजारों में पहुंचकर जमकर खरीदारी की। दुकानों पर साज-शृंगार के सामान, चूड़ियों, मेहंदी, साड़ियों, कपड़ों, आभूषणों और पूजन सामग्री की खरीदारी के लिए महिलाओं की भीड़ देखने को मिली। बाजारों में बढ़ी चहल-पहल से दुकानदारों के चेहरे भी खिले नजर आए। करवाचौथ सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखने वाला पर्व है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, सुखी वैवाहिक जीवन और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना के लिए व्रत रखती हैं। यह भी पढ़ें- Hapur News: पति की दीर्घायु के लिए करवा चौथ का व्रत आज, सजना है मुझे सजना के लिए परंपरा के अनुसार महिलाएं पूरे दि...