चंदौली, अक्टूबर 6 -- Chandauli News: पड़ाव, हिन्दुस्तान संवाद। पड़ाव क्षेत्र के सूजाबाद बंधा रोड स्थित खोरा बीर बाबा मंदिर के पास में मंगलवार की सुबह कटे केबिल की चपेट में आने से एक वाहन चालक की मौत हो गई। चालक सड़क किनारे खड़े अपने मैजिक वाहन स्टार्ट कर रहा था। तभी केबिल वाहन में स्पर्श कर गई जिससे वह उसकी जद में आकर गंभीर रुप से घायल हो गया। आनन फानन में परिजनों ने हालत गंभीर देख वाराणसी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। जहा डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूजाबाद निवासी मोहन साहनी का 35 वर्षीय पुत्र विष्णु साहनी अपने दो भाई और छह बहनों में सबसे बड़े थे। मैजिक वाहन चलाकर अपनी परिवार का पालन-पोषण करते थे। करीब एक वर्ष पहले पिता की मौत के बाद परिवार की पूरी जिम्मेदारी विष्णु के कंधों पर आ गई थी। छ...