चंदौली, जुलाई 16 -- Chandauli News: चहनियां,हिन्दुस्तान संवाद। बलुआ थाना क्षेत्र के मारूफपुर चकबूलन गांव निवासनी 28 वर्षीय कंचन यादव पत्नी मनोज यादव की करंट की चपेट में मौत हो गई। वह बुधवार की सुबह छत पर झाड़ू लगाने के दौरान सरिया उठाकर किनारे करने लगी। इसी दौरान सरिया छत के उपर से गुजरी बिजली की तार के संपर्क में आ गया, जिससे विवाहिता झुलस गई। वही भाभी को हटाने के दौरान देवर एवं देवरानी करंट से झुलस गए। वहीं विवाहिता की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि देवर एवं देवरानी का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की छानबीन करने में जुटी है। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: करंट की जद में आने से विवाहिता की मौत, दो झुलसे क्षेत्र के मारूफपुर चकबूलन निवासी पप्पू यादव की बहु कंचन यादव पत्नी मनोज यादव बुधवार की सुबह मकान ...