Chandauli News: कम बारिश से धान की खेती पर संकट, किसान परेशान
चंदौली, अगस्त 1 -- Chandauli News: नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। आषाढ़ मास बीतने और सावन शुरू होने के बावजूद अपेक्षित वर्षा नहीं होने से नौगढ़ तहसील क्षेत्र में धान की खेती संकट के दौर से गुजर रही है। खेतों में पानी का अभाव होने से अधिकांश किसानों की धान की रोपाई अधूरी है। वहीं नाममात्र खेतों में हो चुकी रोपाई में भी नमी की कमी से पौधे पीले पड़ने लगे हैं। बारिश की लगातार बेरुखी के बीच किसान आसमान की ओर टकटकी लगाए बैठे हैं। ग्रामीण इलाकों में घाघ की पारंपरिक कहावतें एक बार फिर चर्चा का विषय बन गई हैं। बुजुर्ग किसानों का कहना है कि इस वर्ष मौसम का मिजाज घाघ की कई कहावतों से मेल खाता दिखाई दे रहा है। गांवों में सबसे अधिक चर्चित कहावत जो दिन जेठ चले पुरवाई, ते दिन सावन धूर उड़ाई है। किसानों का मानना है कि जेठ महीने में कई दिनों तक चली पुरवा हवा क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.