चंदौली, सितम्बर 23 -- Chandauli News: नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के रिठिया उच्च प्राथमिक विद्यालय के खेल मैदान में मंगलवार को उच्च प्राथमिक स्तर की ब्लॉक स्तरीय कबड्डी एवं खो-खो प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी लालमणि कन्नौजिया ने किया। प्रतियोगिता में विकासखंड के विभिन्न संकुलों से पहुंचे छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों ने मैदान में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कबड्डी बालक वर्ग में बोझ संकुल की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि मझगांवां संकुल की टीम उपविजेता रही। बालिका वर्ग में भी बोझ संकुल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और मंगरही संकुल की टीम उपविजेता रही। यह भी पढ़ें- Chandauli News: कबड्डी प्रतियोगिता में पीए...