Chandauli News: कबड्डी प्रतियोगिता में पीएमश्री विद्यालय चैंपियन
चंदौली, सितम्बर 23 -- Chandauli News: चंदौली, संवाददाता । सदर विकास खंड के हथियानी ग्राम स्थित पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय में मंगलवार को ब्लॉक स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें ब्लॉक के विभिन्न टीमों ने हिस्सा लिया। साथ ही प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़कर प्रतिभाग करते हुए बेहतर प्रदर्शन दिखाया। प्रतियोगिता का शुभारम्भ मुख्य अतिथि खंड शिक्षाधिकारी राजेश कुमार चतुर्वेदी ने किया। उन्होंने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं का हौसला भी बढ़ाया। प्रतियोगिता के दौरान बालक एवं बालिका वर्ग में हथियानी पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विरोधी टीमों को शिकस्त देकर चैम्पियन ट्राफी पर कब्जा जमाया। अब बुधवार को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में उनका मुकाबला अलग-अलग ब्लाकों से जीत कर आयी टीमों से होगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सदर बीईओ न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.