Chandauli News: कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
चंदौली, अक्टूबर 8 -- Chandauli News: सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। माटीगांव स्थित आदर्श इंटर कॉलेज के खेल मैदान में बुधवार को जिला स्तरीय विद्यालयीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न परिषदीय और माध्यमिक विद्यालयों से आई कुल 52 टीमों के 624 बालक-बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ एसडीएम आकांक्षा सिंह ने फीता काटकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। सीनियर बालिका वर्ग में अशोक इंटर कॉलेज बबुरी विजेता और महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज चंदौली उपविजेता रहा। जूनियर बालिका वर्ग में महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज चंदौली विजेता और इंटर कॉलेज सकलडीहा उपविजेता रहा। सब-जूनियर बालिका वर्ग में बेसिक शिक्षा विभाग की टीम विजेता और आदर्श इंटर कॉलेज माटीगांव उपविजेता रही। यह भी पढ़ें- Chandauli News: माटीगां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.