चंदौली, अगस्त 7 -- Chandauli News: नियामताबाद, हिन्दुस्तान संवाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के भुजहुआ नहर तिराहा स्थित एक कपड़ा कारखाने को चोरों ने बीते गुरुवार देर रात निशाना बनाया। इस दौरान चोरों ने बैटरी, इन्वर्टर और एलईडी लेकर फरार हो गए। पहचान छिपाने के लिए उन्होंने सीटीवी कैमरों के तार भी तोड़ दिया।कारखाना संचालक नितेश कुमार मिश्रा ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही जफरपुर पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने आसपास लगे कैमरों की फुटेज खंगालना और लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक गगन राज सिंह ने बताया कपड़ा कारखाने में चोरी की सूचना मिली थी। मौके पर टीम भेजकर जांच कराई गई है। चोर बैटरी, इन्वर्टर और एलईडी चोरी कर ले गए हैं। सीसीटीवी के तार काटे गए हैं। बहुत जल्द घटना का खुलासा कर...