चंदौली, अक्टूबर 29 -- Chandauli News: चंदौली। संवाददाता नगर स्थित श्रीराम जानकी शिवमठ मंदिर में बुधवार को 40 वां वार्षिक मानस सम्मेलन शुरू हुआ। इस दौरान सोनभद्र से आए संत चंडबली दास ने श्रीराम कथा का श्रवण कराया। उन्होंने कहा कि मानव के मानस को पवित्र करने के लिए वैष्णो और शैव संप्रदाय के समन्वय, संस्कृति और संस्कार की रक्षा, हिंदू धर्म परिवर्तन रोकने, अत्याचार्यो से गुलामी जंजीर में जकड़े गए भारतीयों को जगाने, भारत ज्ञान रथ की ज्योति जलाने के लिए संत शिरोमणि बाबा तुलसीदास ने रामचरितमानस की रचना की। इसके माध्यम से मर्यादा पुरूषोत्तम राम के संकल्प, तपस्या, त्याग और मानव समरसता का ज्ञान दिया गया है। यह भी पढ़ें- Siwan News रामायण मानव जीवन को सही दिशा देने वाला है मार्गदर्शक इसके अलावा मध्य प्रदेश और वाराणसी से पधारी मानस प्रवचन के मुख्य प्...