Chandauli News: कच्ची दीवार गिरने से मलबे में दबी महिला, घायल
चंदौली, सितम्बर 7 -- Chandauli News: विशुनपुरा, हिन्दुस्तान संवाद। शहाबगंज थाना क्षेत्र के पखनपुरा गांव में रविवार को अचानक कच्चे मकान की दीवार भरभराकर गिर गई। इस दौरान घर में काम कर रही 50 वर्षीय महिला कुसुम देवी मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। इसकी जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ग्रामीणों की मदद से महिला का मलबाद से निकलवाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराई।क्षेत्र के पखनपुरा गांव में कुसुम देवी का मकान करकट और मिट्टी का बना है। रविवार दोपहर वह घर के अंदर काम कर रही थीं, तभी अचानक दीवार भरभरा कर गिर गई। इससे महिला मलबे के नीचे दब गई। आवाज सुनकर परिजन दौड़े और चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर जुट गए और मलबा हटाने का प्रयास करने लगे। घटना की सूचना मिलते ही शहाबगंज थाना प्रभारी अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.