चंदौली, जुलाई 27 -- Chandauli News: नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। चकरघट्टा थाना क्षेत्र के केसार गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में कक्षा पांच की 10 वर्षीय छात्रा को मारने पीटने के आरोप में पुलिस ने विद्यालय में कार्यरत आरोपी शिक्षामित्र नितेश कुमार उर्फ रिंकू सिंह को घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बीते शनिवार को शिक्षण दिवस में शिक्षामित्र ने अपने हाथ में पहने कड़े से छात्रा की पिटाई कर दी थी। घायल छात्रा का चकिया संयुक्त चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। पुलिस पीड़ित के बयान पर मारपीट एवं दलित उत्पीड़न का मुकदमा दर्जकर कार्रवाई में जुटी थी। चकरघट्टा थाना क्षेत्र के केसार गांव की छात्रा प्राथमिक विद्यालय केसार में कक्षा पांच की छात्रा है। यह भी पढ़ें- Chandauli News: शिक्षामित्र पर छात्रा को पीटने का आरोप, हालत गंभीर बीते शनिवार को किसी बात को ...