Chandauli News: कंप्यूटर दुकान का ताला तोड़कर 7 लैपटॉप चोरी
चंदौली, अगस्त 19 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर, संवाददाता। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के मैनाताली मोहल्ले में स्थित एक कंप्यूटर दुकान में बीते सोमवार रात चोरों ने ताला तोड़कर लाखों का सामान उड़ा दिया। चोरी की जानकारी मंगलवार सुबह दुकान खुलने पर हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। दुकान संचालक चंद्रकांत शर्मा ने बताया कि 5 लैपटॉप और ग्राहकों के 2 लैपटॉप सहित कुल 7 लैपटॉप गायब हैं। इसके अलावा लैपटॉप की बैटरियां और कंप्यूटर से जुड़ा अन्य सामान भी चोरी हुआ है। दुकानदार ने चोरी गए सामान की अनुमानित कीमत सवा लाख रुपये बताई है। दुकान संचालक की सूचना पर पहुंची तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन करने में जुटी है। कोतवाली प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि चोरी की रिपोर्ट दर्जकर मामले की जांच कराई जा रही है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे की जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.