चंदौली, अगस्त 13 -- Chandauli News: धीना। एसपी आकश पटेल ने बुधवार को कानून-व्यवस्था की वास्तविक स्थिति का जायजा लेने के उद्देश्य से थाना कंदवा थाने का वार्षिक निरीक्षण कर थाना परिसर, कार्यालय, हवालात, महिला हेल्प डेस्क, मालखाना, शस्त्रागार, बैरक एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा जनसुनवाई रजिस्टर, आगन्तुक रजिस्टर, अपराध रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर, भूमि विवाद रजिस्टर, बीट सूचना रजिस्टर एवं अन्य अभिलेखों का अवलोकन कर व्यवस्थित रख-रखाव की हिदायत दी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना क्षेत्र के ग्राम चौकीदारों के साथ बैठक कर उन्हें अंग वस्त्र वितरित किए गए। गांव में घटने वाली घटनाओं व संदिग्ध गतिविधियों की तत्काल सूचना स्थानीय पुलिस को देने हेतु निर्देशित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...